सहारनपुर। नगर निगम में शुक्रवार का दिन पूरी तरह हंगामे भरा रहा। सुबह महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने बिना किसी सूचना के जन्मदृमृत्यु विभाग में आकस्मिक निरीक्षण किया। विभाग में प्रवेश करते ही उन्हें कई गंभीर गड़बड़ियाँ मिलींकृफर्जी प्रविष्टियाँ, प्रमाणपत्र जारी करने में अनुचित देरी, रिकॉर्ड में छेड़छाड़ और लंबित शिकायतों का निस्तारण न होना जैसे मामले साफ सामने आए।
इन अनियमितताओं को देखकर मेयर का गुस्सा भड़क उठा। मौके पर ही उन्होंने क्लर्क सुरेंद्र को कॉलर पकड़कर विभाग से बाहर करवाया और तत्काल प्रभाव से उसे हटा देने के निर्देश जारी कर दिए। साथ ही पूरे जन्मदृमृत्यु विभाग की गहन जांच के आदेश दिए। मेयर की कड़ी कार्रवाई की खबर निगम में फैलते ही कर्मचारियों में हलचल मच गई।
लेकिन मामला यहीं नहीं रुकाकृमेयर की कार्रवाई के कुछ ही घंटों बाद कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया। शाम होते-होते पूरा कार्यालय बंद कर दिया गया और कर्मचारियों ने हड़ताल की घोषणा कर दी। नगर निगम परिसर में “मेयर मुर्दाबाद” और “महापौर मुर्दाबाद” के नारेबाजी तेज हो गई। माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण बना हुआ है।
उधर, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने साफ कहा है कि जांच किसी भी हाल में रुकने वाली नहीं है। सभी रिकॉर्ड, प्रविष्टियों और पेंडिंग मामलों की गहराई से जांच होगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई तय है। चाहे वह कोई भी कर्मचारी क्यों न हो। शहर में मेयर की यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा कदम मानी जा रही है, जबकि निगम कर्मचारियों का मोर्चा खोल देना मामले को और तूल दे रहा है।
.jpg)