बैरिया/बलिया। समाजवाद के पुरोधा व सम्पूर्ण क्रांति के अग्रज रहे जयप्रकाश नारायण के पैतृक गांव जयप्रकाश नगर निवासिनी भाजपा नेत्री द्वारा अपने पैतृक आवास पर महिला सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस मौके पर सिताबदियारा सहित बैरिया विधानसभा के विभिन्न गांवों से आई हुई महिलाओं को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही महिला सम्मान सम्मेलन के दौरान कड़ाके की ठंड के मद्देनजर भाजपा नेत्री ने सैकड़ों जरूरतमंद महिलाओं को कंबल भी ओढ़ाया। यह कार्यक्रम पहली बार जेपी के धरती से शुरू हुआ है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम के बाद कार्यक्रम की आयोजन कर्ता भाजपा नेत्री रूबी सिंह पत्नी सूर्यभान सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने बताया कि इस लोकनायक जयप्रकाश नारायण की धरती पर मै बहुत जल्द ही महिला महासम्मान सम्मेलन का आयोजन करूंगी ।जिसमें उम्मीद है कि बैरिया विधानसभा सहित जिले अन्य गाँवो की महिलाओं को भी आमंत्रित कर सम्मानित करने का कार्य करूंगी ताकि महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा सके। कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और उनके सम्मान व सहयोग के बिना किसी भी समाज का विकास संभव नहीं है।
सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास जगाना और उन्हें सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। इस मौके पर प्रभावती देवी ,शशिकला देवी ,चुन्नी देवी, सरिता देवी ,मुन्नी देवी ,नन्द जी सिंह ,तेजन यादव ,सतेंद्र यादव, अजित यादव, जवाहिर बिंद आदि लोग रहे।
