रामपुर: जिला महिला अस्पताल रामपुर में विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई में बेहतरीन तरीके से नवजात शिशुओं का होता है उपचार! चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अनवर सादात के नेतृत्व में चल रही हैं बेहतरीन व्यवस्थाएं
December 14, 2025
रामपुर। जिला महिला अस्पताल रामपुर में स्थापित एस एन सी यू यानी विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई में नवजात शिशुओ की बेहतरीन तरीके से देखभाल तथा उपचार किया जाता है, रामपुर महिला अस्पताल में स्थापित इस इकाई में स्टाफ द्वारा सभी नवजात शिशुओं की अच्छे से देखभाल की जाती है, तथा उनका उपचार अच्छे तरीके से किया जाता है, इकाई में तैनात डॉक्टर पराग अग्रवाल इस यूनिट के नोडल अधिकारी हैं उनकी देखरेख में डॉक्टर प्रदीप कुमार एवं डॉक्टर नादिर नवजात शिशुओं को बेहतरीन उपचार देते हैं,इसके साथ-साथ एस एन सी यू में तैनात स्टाफ में स्टाफ नर्स प्रतिमा सक्सेना, हरीश कुमार, नेहा, सोनी, यादव सिंह रीना,सोनी,शहनाज,विकास इमरान खान,अलीम मियां। अपने मधुर व्यवहार तथा अपनी लगन शील प्रवृत्ति से आए हुए नवजात शिशुओं के माता-पिता के साथ कुशल व्यवहार करते हैं, तथा नवजात शिशुओं का पूरा ध्यान रखा जाता है, नवजात शिशुओं के हर प्रकार की समस्या जैसे उनकी मालिश करना, ऑक्सीजन मेंटेन करना समय से दवाइयां देना तथा जांच करवाना आदि पूरा स्टाफ समय से नवजात शिशुओं के लिए हमेशा तैयार रहता है इसके साथ-साथ इस यूनिट में एक के एम सी रूम भी है जिसमें मां अपने नवजात शिशुओं को आवश्यकता पर स्तनपान कराती है, केएमसी रूम में हीटर की बेहतरीन व्यवस्था है।इस यूनिट में किसी भी स्टाफ द्वारा किसी भी तरह की कोई मांग नहीं की जाती है।कुल मिलाकर यदि जिला महिला अस्पताल रामपुर के एस एन सी यू को अंक दिए जाएं तो उसे 10 में से 10 अंक दिए जाएंगे । यह सब बेहतरीन व्यवस्थाएं जिला महिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनवर सादात के नेतृत्व चल रही है । डॉ अनवर सादात एक मिलनसार और अच्छे स्वभाव के स्वामी है उनके स्पष्ट निर्देश है कि जिला महिला अस्पताल में आने वाला प्रत्येक रोगी हमारा विशेष मेहमान है और उसका उपचार करना हमारी खास जिम्मेदारी है।
.jpg)