कन्नौजः महिला ने लगाया ई रिक्शा चालक पर छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज
December 08, 2025
गुरसहायगंज /कन्नौज। ई रिक्शा पर सवार होकर जा रही एक महिला के साथ ई रिक्शा चालक द्वारा छेड़छाड़ की गई विरोध करने पर उसे मारा पीटा। चीख पुकार की आवाज पर राहगीरों ने उसे बचाया तब उपरोक्त ई रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी एक महिला ई रिक्शा पर सवार होकर अपने घर जा रही थी उसने बताया कि जैसे ही ई-रिक्शा इंदिरानगर के निकट पहुंचा तो ई रिक्शा चालक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी चीख पुकार की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे बचाया तब मौका पाकर उपरोक्त ई रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात ई रिक्शा चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
