Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सीएम योगी की शायरी का अखिलेश यादव ने उसी अंदाज में दिया जवाब! लिखा- जब खुद फंस जाओ तो दूसरे पर इल्जाम लगाओ, हुक्मरान कोई नई बात बताओ


समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने शायरी के जरिए योगी आदित्यनाथ पर पलटवार किया है। योगी आदित्यनाथ ने शायरी पढ़ते हुए अखिलेश यादव को कफ सिरप तस्करी मामले में घसीटा था। इसका जवाब अखिलेश यादव ने भी शायरी के जरिए ही दिया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा था, "यही कसूर मैं बार बार करता रहा और आईना साफ करता रहा।" इसके जवाब में अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट पर लिखा, "जब खुद फंस जाओ तो दूसरे पर इल्जाम लगाओ। ये खेल हुआ पुराना, हुक्मरान कोई नई बात बताओ।

उत्तर प्रदेश में कफ सिरप की तस्करी करने वाले माफिया पर कार्रवाई हुई है। इस माफिया की तस्वीरें अखिलेश यादव के साथ सामने आने के बाद योगी आदित्यनाथ ने सपा नेता पर आरोप लगाए थे और कहा था कि सपा के हर माफिया से संबंध रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कोडीन कफ सिरप के अवैध कारोबार को लेकर सपा पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि मामले की जांच जारी है और अब तक जितने भी लोग पकड़े गए हैं, उनके तार सपा से जुड़े हुए हैं। विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले विधान भवन में प्रवेश के दौरान पत्रकारों से बातचीत में एक सवाल के जवाब में योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘हमारी जांच जारी है और अभी तक जितने लोग पकड़े गए हैं, उनके तार समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। जांच होने दीजिए, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी पहले से ही कुख्यात रही है और इस पूरे मामले में उसकी संलिप्तता सामने आएगी।’’

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘इस मामले की जांच के लिए एक राज्य स्तरीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) काम कर रही है, जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस और एफएसडीए (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन) से जुड़े अधिकारी शामिल हैं। किन-किन लोगों तक इस अवैध कारोबार का पैसा पहुंचा है, यह सब जांच में सामने आएगा।’’ सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयानों पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उनके बारे में बस यही कहूंगा-‘यही कसूर मैं बार-बार करता रहा, धूल चेहरे पर थी और आईना साफ करता रहा। माफियाओं के साथ इनकी (अखिलेश यादव) भी तस्वीरें हैं। जांच होने दीजिए, दूध का दूध और पानी का पानी सामने होगा।’’

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |