Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: धान को सुखाकर एवं साफ सफाई करके ही क्रय केन्द्र पर लाये


छिबरामऊ/कन्नौज । जिला खाद्य विपणन अधिकारी  अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद  में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत समर्थन मूल्य पर धान क्रय की अवधि दिनांक 01.11.2025 से दिनांक 28.02.2026 तक है। जनपद में धान क्रय हेतु 27 (खाद्य विभाग के 16. पी०सी०एफ० के 10 व भारतीय खाद्य निगम का 01) तहसील कन्नौज में 05, तहसील तिर्वा में 06 एवं तहसील छिबरामऊ में 16 धान क्रय केन्द्र स्थापित कराये गये हैं। शासन द्वारा जनपद में और धान क्रय केन्द्रों को संचालित करने के निर्देश प्राप्त हुये है। जिलाधिकारी  द्वारा 01 धान क्रय केन्द्र को विकास खण्ड हसेरन स्थानान्तरित कराया जा चुका है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान का समर्थन मूल्य कामन-2369 रु. प्रति कु. व धान ग्रेड ए-2389 रू. प्रति कु (अतिरिक्त रू.-20 उतराई, छनाई के मद में) निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि जनपद का धान क्रय लक्ष्य 30000.00 मी०टन है। जनपद में धान की उत्पादकता-39.24 कु० प्रति हेक्टेअर है। जनपद में 12 चावल मिलें स्थापित है, जिनका भौतिक सत्यापन कराया जा चुका है तथा 07 मिलों का 22 केन्द्रों से सम्बद्वीकरण हो चुका है। जनपद में 992 किसानों द्वारा धान विक्रय हेतु पंजीकरण कराया जा चुका है तथा 631 किसानों के पंजीकरण का सत्यापन हो चुका है। सीमान्त कृषको की भूमि का सत्यापन लेखपाल द्वारा, लघु कृषक एवं अन्य कृषको के तीन हेक्टेअर तक की भूमि का तहसीलदार, तीन हेक्टेअर से ऊपर तथा पाँच हेक्टेअर तक की भूमि का उपजिलाधिकारी एवं पॉच हेक्टेअर से ऊपर की भूमि का सत्यापन अपर जिलाधिकारी द्वारा किया जायेगा। चकबन्दी ग्रामों से सम्बन्धित भूमि के सत्यापन हेतु चकबन्दी लेखपालों द्वारा किया जायेगा, तदोपरान्त चकबन्दी अधिकारी द्वारा सत्यापन किया जायेगा। जनपद में दिनांक 30.11.2025 तक कुल 220 किसानों से 1212.98 मी०टन धान क्रय किया जा चुका है। जिनमें से 205 किसानों को रू0-268.08 लाख का भुगतान हो चुका है। धान विक्रय करने वाले किसानों का भुगतान आधार से लिंक बैंक खाते में पी०एफ०एफ०एस० के माध्यम से 24 घण्टे में करा दिया जायेगा। जिलाधिकारी  व अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)   द्वारा निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक क्रय केन्द्र पर प्रतिदिन 300 कु० से कम खरीद न हो तथा जनपद में धान खरीद की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संचालित की जाये। उन्होंने जनपद के किसान भाइयों से अनुरोध है कि वे अपने धान को सुखाकर एवं साफ सफाई करके ही क्रय केन्द्र पर लाये, जिससे उनको धान विक्रय में असुविधा न हो। धान खरीद में किसी प्रकार की समस्या होने पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी  के मोबाइल नम्बर 9956199399 पर सम्पर्क कर सकते है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |