बलिया । जनपद के सहतवार नगर पंचायत में स्व.राम बहादुर सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर भव्य श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गई, जिसमें भाजपा नेता और पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी नगर पंचायत सहतवार अजय सिंह ने चार हजार कम्बल वितरित किए। वही इस मौके पर बीजेपी के पूर्व सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कंबल वितरण कार्य की प्रशंसा करते, कहा त्ैै को लेकर दिया बड़ा बयान । कहा आरएसएस हिंदू और धर्म पर ही आधारित है भारतीय जनता पार्टी त्ैै की सिद्धांतों पर ही चलती है। और आरएसएस बीजेपी की रीड की हड्डी है।
अजय सिंह ने बताया कि स्व. राम बहादुर सिंह के आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत देने के लिए कम्बल वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि स्व. राम बहादुर सिंह ने हमेशा समाज के वंचित वर्गों के लिए काम किया और उनकी याद में यह कार्यक्रम आयोजित करना हमारा कर्तव्य है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व. राम बहादुर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सपनों को साकार करने का संकप लिया।
.jpg)