BCCI ने वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का किया एलान! दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भी टीम घोषित
December 28, 2025
BCCI ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 और दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय स्क्वाड की घोषणा कर दी है. टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे करेंगे, जबकि विहान मल्होत्रा उपकप्तान होंगे. वैभव सूर्यवंशी भी इस टीम का हिस्सा होंगे. अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 50-ओवर फॉर्मेट में खेला जाएगा, जो 15 जनवरी-6 फरवरी तक खेला जाएगा. विश्व कप की मेजबानी जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर करने वाले हैं.
उससे पहले भारतीय अंडर-19 टीम दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी, जहां उसे 3 वनडे मैच खेलने हैं. यह वनडे सीरीज 3 जनवरी-7 जनवरी तक खेली जाएगी.
अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वाड: आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, वेदान्त त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश सिंह, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन ए पटेल, मोहम्मद ईनान, हेनिल पटेल, डी दीपेश, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन
दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड: वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आरोन जॉर्ज (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन ए पटेल, मोहम्मद ईनान, हेनिल पटेल, डी दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, युवराज गोहिल, राहुल कुमार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने यह भी जानकारी साझा की है कि कप्तान आयुष म्हात्रे और उपकप्तान विहान मल्होत्रा को कलाई में चोट आई है, जिसके कारण वो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में नहीं खेलेंगे. आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप टीम को जॉइन करने से पहले आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा को BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को जानकारी देनी होगी.
