Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः नवरवर्ष 2025 में पशु कल्याण विभाग की उल्लेखनीय उपलब्धियाँ! महापौर सुषमा खर्कवाल एवं नगर आयुक्त गौरव कुमार के मार्गदर्शन में पशु कल्याण विभाग ने संरक्षण, उपचार और राजस्व के क्षेत्र में किया सराहनीय कार्य


लखनऊ। लखनऊ नगर निगम के पशु कल्याण विभाग ने वर्ष 2025 में पशुओं के संरक्षण, उपचार, बचाव और नियंत्रण के साथ-साथ नगर निगम की आय बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है स महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी व नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देशन एवं अपर नगर आयुक्त डॉ अरविंद कुमार राव के मार्गदर्शन और पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में विभाग ने वर्ष भर जनहित और पशु हित में कई प्रभावी कार्य किए स पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने जानकारी दी कि वर्ष 2025 में कुल 2104 निराश्रित गोवंशों को पकड़कर नगर निगम की गौशालाओं में सुरक्षित रखा गया। इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटनाओं में घायल या बीमार लगभग 2156 पशुओं का इलाज कर उन्हें संरक्षित किया गया।नगर निगम की टीमों द्वारा वर्ष 2025 में नाले, गटर और अन्य खतरनाक स्थानों में गिरे 814 पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। समय पर की गई इन कार्रवाइयों से सैकड़ों पशुओं की जान बचाई जा सकी।नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम सीमा के अंतर्गत अवैध रूप से संचालित दूध डेयरियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान 896 डेयरी संचालकों को नोटिस जारी किए गए तथा विभिन्न थाना क्षेत्रों में 53 अभियान चलाए गए। पुलिस और प्रवर्तन दल के सहयोग से लगभग 257 अवैध डेयरियों को हटाया गया। भविष्य में पुनः डेयरियों का अवैध संचालन न हो, इसके लिए माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त को पत्र भी भेजा गया है।

वर्ष 2025 में लगभग 10,000 मृत पशुओं के शवों का वैज्ञानिक विधि से कारकस यूटिलाइजेशन प्लांट में निस्तारण कराया गया, जिससे शहर की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिली।

डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि वर्ष 2025 में कुल 6451 श्वानों के लाइसेंस जारी किए गए। अवैध श्वान पालन पर 3,15,900 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। अक्टूबर 2025 से बिल्लियों के लाइसेंस जारी करने की शुरुआत की गई, जिसके तहत 31 बिल्लियों के लाइसेंस जारी किए जा चुके हैं।अपर नगर आयुक्त डॉ अरविंद कुमार राव ने बताया कि नगर निगम द्वारा पशु कल्याण को और बेहतर बनाने के लिए नववर्ष 2026 में कई नई योजनाओं पर कार्य किया जाएगा। पर्यटन को ध्यान में रखते हुए जोन-7, उत्तरधौना, अयोध्या रोड स्थित मनोरथा गौशाला का निर्माण तेजी से किया जा रहा है, जिसकी क्षमता लगभग 5000 पशुओं की होगी। यह गौशाला न केवल पशु संरक्षण बल्कि धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होगी।इसके साथ ही वर्ष 2026 में नगर निगम द्वारा 2000 श्वानों की क्षमता वाले दो आधुनिक डॉग शेल्टर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिससे आवारा श्वानों के बेहतर संरक्षण और प्रबंधन में सहायता मिलेगी।डॉ. अरविंद कुमार राव ने बताया कि अमौसी स्थित अतिरिक्त एबीसी सेंटर का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इस केंद्र के संचालन के लिए ई-निविदा के माध्यम से संस्था का चयन किया जाएगा। वर्ष 2025 में 24 दिसंबर तक 13,288 आवारा श्वानों का बंध्याकरण और एंटी-रेबीज टीकाकरण किया गया, जबकि सितंबर 2019 से अब तक कुल 99,842 श्वानों का सफल बंध्याकरण और टीकाकरण हो चुका है।

नगर आयुक्त  गौरव कुमार ने कहा कि नववर्ष 2026 में पशु कल्याण विभाग की योजनाओं को और विस्तार दिया जाएगा, ताकि लखनऊ को पशु-मित्र और सुरक्षित शहर के रूप में विकसित किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |