तिलोईः 1.198 किलोग्राम गांजे के साथ आरोपित गिरफ्तार
December 21, 2025
तिलोई/अमेठी। अमेठी जिले की थाना फुरसतगंज पुलिस ने श्नशा मुक्त अमेठी अभियानश् के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1.198 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।गिरफ्तार आरोपित की पहचान मोहम्मद सारिक (33 वर्ष) पुत्र स्व. अब्दुल हमीद के रूप में हुई है। वह ग्राम मोहल्ला चिकमण्डी, कस्बा फुरसतगंज, मजरे ब्रम्हनी, थाना फुरसतगंज, अमेठी का निवासी है। पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान पकड़ा। तलाशी के दौरान सारिक के कब्जे से कुल 1.198 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। फुरसतगंज पुलिस ने आरोपित के खिलाफ नशे से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
