Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: दुद्धी में हो रहे जॉच में एडीओ पंचायत आशुतोष कुमार द्वारा जाँच को किया जा रहा है प्रभावित, सीएम से स्थानान्तरण की मांग।

जॉच अधिकारी द्वारा बताया गया कि बधाडू गाँव में लगभग दस लाख रूपये का सरकारी धन का गबन पाया गया,अन्य जांच राजनीतिक दबाव के कारण नही कर पाएंगे।

सोनभद्र। मुख्यमंत्री को दिये गये शिकायती पत्र सोनभद्र के वि०ख० दुद्धी में तैनात ए०डी०ओ० (पंचायत) आशुतोष कुमार द्वारा भारी पैमाने पर किये जा रहे भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, मुख्यमंत्री चेरो आवास व अन्य आवासों के आवंटन एवं निर्माण में धांधली व अवैध धन वसूली की गई है। जिसकी जाँच कराकर दाषियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु अनुरोध किया है। जिस पर ए०के० सिंह, उप निदेशक (पंचायत), विन्ध्यांचल मंण्डल मिर्जापुर द्वारा जॉच की गई, जिसमें वि०ख०-दुद्धी के ग्राम पंचायत बघाडू में दिनांक-24.08.2025 को जॉचोपरान्त पाया गया कि मुख्यमंत्री चेरो आवास में 12 लाभार्थियों के नाम से चेरो आवास बने है। जिसमें से 5 लाभार्थियों को किसी अन्य जाति के लोगों को चेरो जाति का फर्जी प्रमाण-पत्र लगाकर आवास आवंटित कर दिया गया है। जबकि ब्लाक दुद्धी के बी०डी०ओ० द्वारा 7 चेरो लाभार्थियों की सूची जॉच अधिकारी को उपलब्ध कराया है। जबकि आफिसियल बेबसाईट पर 5 लाभार्थियों को अन्य जाति के फर्जी चेरो जाति बनाया गया है। जैसे मीरा देवी पत्नी कल्ली कुमार गोंड़ व प्रमिला देवी पत्नी रामदयाल गोंड़ को फर्जी तरीके से ग्राम प्रधान बघाडू, ग्राम पंचायत अधिकारी, ए०डी०ओ० पंचायत एवं खण्ड विकास अधिकारी दुद्धी की मिलीभगत से फर्जी चेरो जाति का प्रमाण पत्र बनाकर आवास दिया गया है। जॉच अधिकारी ए०के० सिंह को मेरे द्वारा मौखिक व लिखित रूप से अवगत भी कराया गया है। मेरे द्वारा लिखित शिकायत पर मांग की गई थी कि दुद्धी ब्लाक के सभी ग्राम पंचायतों में की गयी अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की जांच करायी जाये किन्तु जॉच अधिकारी द्वारा केवल ग्राम पंचायत बघाडू की संक्षिप्त जॉच की गई जिसमें जॉच अधिकारी द्वारा बताया गया कि बधाडू गाँव में लगभग दस लाख रूपये का सरकारी धन का गबन पाया गया है।जिसकी आख्या/रिर्पोट शासन को प्रेषित कर दी गयी है। जॉच अधिकारी द्वारा अन्य ग्राम पंचायतों की जाँच करने में आनाकानी कर रहे है। और यह भी कह रहे है कि मेरे ऊपर राजनैतिक व उच्चाधिकारियों का दबाव है हम जाँच नहीं कर पायेंगे। जिससे उक्त ब्लाक में ए०डी०ओ० पंचायत आशुतोष कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारीगण व ग्राम प्रधानों का भ्रष्टाचार में लिप्त होने व सरकारी धन का बंदरबॉट करने में लगे है। जिससे शासन व प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है। निष्पक्ष जाँच कराना तभी सम्भव है जब वर्तमान में तैनात वि०ख० दुद्धी के ए०डी०ओ० (पंचायत) आशुतोष कुमार को अन्यत्र स्थानान्तरित कर उपरोक्त जॉच अधिकारी के साथ अन्य किसी विभाग के सक्षम अधिकारी के संयुक्त टीम द्वार दुद्धी वि०ख० के समस्त ग्रामपंचायतों की जॉच उच्चस्तरीय जाँच कराया जाना अति आवश्यक है। साथ ही यह भी अवगत कराना है कि जनपद सोनभद्र मे मा० मुख्यमंत्री चेरो आवास योजना में लाभार्थियों के साथ बड़े पैमाने पर दलालो, अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा उक्त चेरो आवास के निर्माण/आवंटन में भ्रष्टाचार एवं कमिश्नखोरी की गई है। जिसकी जाँच कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करना अतिआवश्यक है। अतः आपसे सादर अनुरोध है कि उक्त प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए जनपद सोनभद्र के वि०ख० दुद्धी के ए०डी०ओ० (पंचायत) आशुतोष कुमार को अन्यत्र स्थानान्तरित करते हुए दुद्धी ब्लाक के प्रत्येक ग्राम पंचायतों की जाँच कराकर एवं जनपद सोनभद्र के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री चेरो आवास योजना में लाभार्थियों के साथ बड़े पैमाने पर दलालो, अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा उक्त चेरो आवास के निर्माण/आवंटन में भ्रष्टाचार एवं कमिश्नखोरी में लिप्त दोषियों के विरूद्ध जॉच कर की जाय कार्यवाही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |