सोनभद्र। पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में दिनांक 11 नवम्बर 2025 को एक होटल में “साइबर जागरूकता, यातायात नियम एवं मिशन शक्ति” विषय पर एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी ओबरा, क्षेत्राधिकारी सदर, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, अध्यापकगण, पत्रकार बंधु, उद्यमी, व्यापारीगण एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम वी.के. सिंह एवं अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।
पुलिस महानिदेशक वी0के0 सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं, उद्यमियों एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा। “आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के लिए स्वयं सतर्क रहें, किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या मैसेज पर विश्वास न करें। साइबर अपराधों की रोकथाम में पुलिस के साथ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सबसे अहम है।”
मिशन शक्ति विषयक लघु फिल्मों और समूह गीतों के माध्यम से छात्राओं ने आत्मरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं नारी सशक्तिकरण का प्रेरक संदेश दिया। मुख्य अतिथि अमित दुबे ने कहा “डिजिटल अरेस्ट नामक कोई वैधानिक शब्द नहीं है। अतः यदि कोई व्यक्ति इस नाम से लिंक या कॉल भेजे, तो उस पर भरोसा न करें। किसी भी अनजान लिंक, QR कोड या ऐप से पैसे ट्रांसफर न करें और न ही अज्ञात कॉलर के कहने पर कॉल मर्ज या कॉल फॉरवर्डिंग करें।
