कादीपुरः पाक्सो एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार
November 11, 2025
कादीपुर/ सुलतानपुर। जनपद के थाना कादीपुर पुलिस ने एक बडी कार्यवाही करते हुए एक आबरू के लूटेरे को गिरफ्तार कर उसके गुनाहो की सजा देते हुऐ जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में वांछित/संदिग्ध अभियुक्तो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी कादीपुर के निर्देशन में उ0नि0 आनन्द वाजपेयी मय हमराह का0 धर्मेन्द्र सिंह व का0 रमन सिंह के देखभाल क्षेत्र व पेण्डिग विवेचना व तलाश नामित वांछित अभियुक्त व सुरागरसी पतारसी व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन में मामूर होकर मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर वांछित अभियुक्त फतेह सिंह को पुलिस हिरासत में लिया है । प्र0नि0 श्याम सुन्दर ने बताया कि उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 0095/2024 धारा 363/366/376 भादवि0 व 5ध्6 पाक्सो एक्ट थाना कादीपुर जनपद सुलतानपुर पूर्व से पंजीकृत है ।
