Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत का भाजपाइयों ने मनाया जश्न एक दूसरे को खिलाए मिठाई।

प्रवासी सीट पर हुई जीत अजित रावत पर कार्यकर्ता ने जताया भरोसा।

सोनभद्र। बिहार में विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली बंपर जीत के बाद भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया गया। समाज कल्याण मंत्री संजीव कुमार गोंड एव जिला अध्यक्ष नदलाल , जिला प्रभारी अनिल सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश मिश्रा ,नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने नारेबाजी करते हुए जीत पर खुशी जताई। एक दूसरे का मिठाई खिलाकर बधाई दी। रुझानों में जैसे एडीए को बढ़त मिली भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय पर पहुंचने लगे। आतिशबाजी कर खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी गई। 
वहीं जिला अध्यक्ष नदलाल ने बताया कि पीएम मोदी का सीतामढ़ी की रैली का वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में पीएम मोदी रैली को संबोधित करते हुए कह रहे हैं, 'हमें मां सीता का आशीर्वाद मिल गया है, हम बिहार में एक बार फिर सरकार बनाने जा रहे हैं,आप सब लोग विजय उत्‍सव की तैयारी कर लीजिए, एनडीए की अब तक की सबसे बड़ी विजय इस चुनाव में पक्‍की है, और इसलिए 14 तारीख के बाद मैं आपको कह रहा हूं कि विजय उत्‍सव की तैयारी कर लीजिए, जनता का मिजाज बताता है और कांग्रेस वालों की बातें भी बताती है कि वे बिहार हार गए हैं, इसलिए वे कारण तलाशने में लगे हुए हैं।
वही अजित रावत ने कहा कि बैकुंठपुर एव रामनगर पश्चिमि सुरक्षित सीट पर भाजपा नेतृत्व ने प्रवासी नियुक्त किया गया था जिसपर भारी बहुमत के साथ दोनों सीट पर  हुई जीत का कार्यकताओं के साथ मनाया जश्न है। वहीं श्री रावत वर्तमान में सदर ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा के काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं। अजीत रावत के संगठनात्मक कार्यों और समाजसेवा को देखते हुए पार्टी ने उन्हें बिहार चुनाव के पहले चरण व दूसरे चरण में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी जिसके जीत पर जनपद सोनभद्र सहित काशी क्षेत्र के अनुसूचित समाज के लोगों में हर्ष का माहौल है।
इस मौके पर पूर्व सांसद राम सकल, नरेंद्र सिंह कुशवाहा,सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह,संतोष शुक्ला,अमरेश पटेल, गुड़िया त्रिपाठी ,जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |