Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बिहार चुनाव! अखिलेश यादव का पहला बयान, बोले-अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे


बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को जारी मतगणना में एनडीए गठबंधन बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा है। वहीं, महागठबंधन की हालत खस्ता है। बता दें कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए 6 और 11 नवंबर को दो चरण में वोटिंग हुई थी। आज 14 नवंबर को चुनाव के परिणाम सामने आ रहे हैं। चुनाव परिणाम के रुझानों में जदयू, भाजपा और अन्य दलों का गठबंधन की जीत और राजद, कांग्रेस आदि के महागठबंधन की हार पर अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने SIR पर महागठबंधन की हार की ठीकरा फोड़ दिया है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने कहा- "बिहार में जो खेल SIR ने किया है वो प. बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाक़ी जगह पर अब नहीं हो पायेगा क्योंकि इस चुनावी साज़िश का अब भंडाफोड़ हो चुका है। अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे।CCTV की तरह हमारा ‘PPTV’ मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा। भाजपा दल नहीं छल है।"

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार में राजद-कांग्रेस के महागठबंधन का समर्थन किया था। उन्होंने बिहार में कई सभाओं को संबोधित भी किया था। अखिलेश ने कहा था- "बिहार में बदलाव की बयार बह रही है और वहां चल रहे विधानसभा चुनावों में 'इंडिया' गठबंधन जीत की ओर अग्रसर है। बिहार बदलाव लाने के साथ-साथ एक युवा मुख्यमंत्री भी चुनने जा रहा है। बिहार को एक नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है, एक नयी ऊर्जा वाला युवा मुख्यमंत्री। तेजस्वी यादव को जनता का समर्थन प्राप्त है।’’

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |