छिबरामऊ/कन्नौज। राजस्व टीम द्वारा प्रार्थी की जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने के बाद भी दबंगों द्वारा प्रार्थी को अपनी भूमि पर कृषि कार्य न करने देने के का प्रार्थना पत्र दिया।
जसवन्त पुत्र रघुवीर निवासी हमीरपुर तहसील छिबरामऊ जिला कन्नौज का मूल निवासी है। प्रार्थी की मौजा निगोह खास गाटा सं0 1627ग रकवा 0.2630हे० है, में प्रार्थी आराजी का मालिक व काबिज व दखील है। गांव के मुलायम पुत्र लोचन व कमलेश व मिथलेश पुत्र मुलायम व संदीप पुत्र कमलेश, गुड्डी पत्नी कमलेश, निशा पुत्री कमलेश ने प्रार्थी की आराजी पर जबरदस्ती व गुण्डागर्दी से खोखा रखकर व ईंटे डालकर व अपने जानवर बांधते है, व घूरा, ट्रैक्टर व ट्रैक्टर सामान को रखकर अवैध कब्जा किये हुए है जब प्रार्थी ने मना किया कि मेरी पुस्तैनी जमीन पर कब्जा क्यों कर रहे हो तो उक्त सभी मां बहन की गन्दी गन्दी गालियां देने लगे और जान से मार डालने की धमकी देने लगे। प्रार्थी उक्त लोगो से झगड़ा नहीं करना चाहता है। उक्त लोगो ने प्रार्थी के लड़के की पत्नी को एक बार मारपीट कर घायल कर चुके है, और ईंटे सब पानी में फेंक दी है। इसका वीडियों प्रार्थी के पास है। प्रार्थी ने थाना विशुनगढ़ में प्रार्थनापत्र दिया था उसमें कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रार्थी की पैमाईश किसी उच्च अधिकारी व राजस्व टीम व फोर्स सहित भेजकर पैमाईश कराकर अवैध कब्जा हटवाकर प्राथी को कब्जा दखल दिलाये जाने का आदेश करें। श्रीमान जी उक्त दबंग किस्म के लोग प्रार्थी को प्रार्थी की आराजी पर कृषि कार्य नहीं करने दे रहे हैं विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उक्त लोग शातिर व दबंग किस्म के लोग हैं जिनसे प्रार्थी व उसके परिवारीजनों को जान माल का खतरा है। प्रार्थी कानूनी कार्रवाई हेतु आपके समक्ष प्रस्तुत हुआ है।उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए उक्त दबंग किस्म के लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की यदि समय रहते कार्यवाही नहीं की गई तो कोई अप्रिय घटना घट सकती है। लिखित प्रार्थना पत्र जिला अधिकारी को रजिस्ट्री डाक से भेजा गया।
.jpg)