लखनऊ: कूड़ा जलाने की घटनाओं पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई
November 26, 2025
लखनऊ। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर लखनऊ नगर निगम द्वारा शहरभर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी जोनों में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जोन 3 और जोन 8 में व्यापक निरीक्षण किया गया, जिसमें कई स्थानों पर गंदगी, कूड़े के ढेर और कूड़ा जलाए जाने की घटनाएं सामने आईं। नगर निगम ने इन गंभीर लापरवाहियों पर सख्त रुख अपनाते हुए दोनों जोनों में संबंधित एजेंसियों पर₹10,000दृ₹10,000 का जुर्माना लगाया है।जोन 3 में जोनल सेनेटरी अधिकारी मनोज यादव की टीम ने मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुरनिया चैराहा पर पिंक पुलिस बूथ के पास कूड़ा जमा मिला और डिवाइडर पर घास अत्यधिक बढ़ी हुई पाई गई। पुरनिया फ्लाईओवर के किनारे-किनारे पुराना कूड़ा पड़ा मिला, जिससे स्पष्ट हुआ कि रोड स्वीपिंग मशीन से नियमित सफाई नहीं हो रही है। फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड (एम.एस. 137 और 138, सेक्टर-डी, अलीगंज) के समीप नाली में कूड़ा और मिट्टी जमी थी और नीचे भारी मात्रा में कूड़ा फैल हुआ था। सेक्टर-फ मुख्य मार्ग पर शिव वाटिका के सामने कूड़े के ढेर के साथ कई स्थानों पर कूड़े में आग लगी हुई मिली, जो छळज् के निर्देशों का गंभीर उल्लंघन है। पुरानिया बंधा मार्ग पर पब्लिक शौचालय के आसपास गंदगी और खाली प्लॉट में कूड़ा जमा मिला। जांच में यह भी सामने आया कि व्यावसायिक क्षेत्रों में रात्रिकालीन सफाई नहीं कराई जा रही, जिसके कारण लोग कूड़े में आग लगाते हैं। इन लापरवाहियों को देखते हुए नगर निगम ने लखनऊ स्वच्छता अभियान (स्ै।) पर लापरवाही बरतने पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया है।दूसरी ओर, जोन 8 में जोनल सेनेटरी अधिकारी जितेंद्र गांधी ने सुबह 7रू30 बजे ैथ्प् टीम के साथ सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में तेलीबाग स्थित लेबर अड्डा क्षेत्र में जगह-जगह कूड़ा बिखरा मिला और शौचालय से कुछ दूरी पर कूड़े में आग धधकती हुई पाई गई। यह स्थिति पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन है। नगर निगम ने वहां तैनात संस्था लॉयन एनवायरो पर तत्काल प्रभाव से ₹10,000 का अर्थदंड अधिरोपित किया है और स्थल की तुरंत सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।नगर आयुक्त गौरव कुमार ने स्पष्ट कहा है कि स्वच्छता के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कूड़ा जलाने, गंदगी फैलाने और सफाई कार्य में लापरवाही पर आगे भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। निगम के अनुसार, शहर को स्वच्छ और प्रदूषण रहित बनाने के लिए सभी जोनों में अभियान निरंतर जारी रहेगा।
.jpg)