Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शुरू किया दुनिया का सबसे बड़ा गृह सम्पर्क अभियान


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने घर-घर तक पहुंच बनाने के मकसद से गुरुवार को एक व्यापक गृह सम्पर्क अभियान शुरू कर दिया है। संगठन की ओर से इसे दुनिया का सबसे बड़ा गृह संपर्क अभियान बताया जा रहा है। आपको बता दें कि ये अभियान संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों के तहत शुरू किया गया है। इस व्यापक संपर्क कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लगभग 80 हजार कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस अभियान में क्या कुछ किया जा रहा है।

RSS की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, गृह संपर्क अभियान के तहत संघ के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को भारत माता की तस्वीर और संघ का साहित्य भेंट कर रहे हैं। संगठन की ओर से अवध क्षेत्र में ही 40 लाख घरों से संपर्क करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस संपर्क अभियान में 80 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे जो कि 20 हजार टीम में विभाजित किए जाएंगे। लखनऊ में इस अभियान की शुरुआत की जा चुकी है।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गृह संपर्क अभियान के तहत संघ के सदस्यों ने पद्मश्री से सम्मानित लोक गायिका मालिनी अवस्थी और लेखिका विद्या बिंदु सिंह से मुलाकात की और उन्हें संघ का साहित्य भेंट किया है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लखनऊ प्रभाग के विभाग कार्यवाह अमितेश सिंह ने जानकारी दी है कि गृह संपर्क अभियान को पूरे लखनऊ शहर में औपचारिक तौर पर शुरू कर दिया गया है। लखनऊ प्रभाग में 49 नगर, 413 बस्तियां और 1,652 उप-बस्तियां हैं। अमितेश सिंह ने बताया- "हर बस्ती और उप-बस्ती में पांच योग्य कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई हैं। कुल 4,956 टीम 14,868 कार्यकर्ताओं के साथ पूरे लखनऊ में घरों में जाएंगी।" उन्होंने बताया है कि संघ का ये गृह संपर्क अभियान एक महीने का है और 21 दिसंबर तक चलेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |