Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः शिकारियों के फंदे में फंसा तेंदुआ, गांव में मची दहशत! वन विभाग की टीम ने घायल तेंदुए को रेस्क्यू कर कराया सुरक्षित इलाज


पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के लधपुरा गांव में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने गन्ने के खेत के पास एक घायल तेंदुए को देखा। बताया गया कि उसके पैर में फंदा फंसा हुआ था, जिससे वह चल नहीं पा रहा था। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। कुछ ही देर में रेस्क्यू टीम के सदस्य दक्ष गंगवार ने तेंदुए को डॉट मारकर बेहोश किया और सुरक्षित रूप से पकड़ लिया। इसके बाद उसे जिला मुख्यालय लाकर वन चिकित्सकों द्वारा उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डीएफओ भरत कुमार डी.के. ने बताया कि तेंदुए को रेस्क्यू कर लिया गया है। उसके पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे जंगल में छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह फंदा संभवतः शिकारियों द्वारा लगाया गया था, जिसकी जांच की जा रही है।

घटना के समय वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार टाइगर रिजर्व में पर्यटन सत्र का शुभारंभ कर रहे थे, तभी इस घटना की सूचना ने विभाग में हड़कंप मचा दिया। गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और बच्चों को खेतों या जंगल की ओर न भेजने की सलाह दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |