संग्रामपुर: मुआवजा न मिलने से नाराज ग्रामीण! किया प्रदर्शन
November 27, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के अमेठी- प्रतापगढ़ मार्ग को सड़क चैड़ीकरण का काम शुरू हो गया है इसमें साफ सफाई आदि कार्य किया जा रहा है। सड़क चैड़ीकरण को लेकर सरकार द्वारा ग्रामीणों की अधिग्रहीत जमीन वह घर के मुआवजे न मिलने पर आज ठेंगहा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा हमारे बहुमूल्य जमीन को सड़क चैड़ीकरण को लेकर अधिग्रहीत की गई है लेकिन इसके बदले में हम लोगों को मुआवजा नहीं मुहैया कराया गया। निवासी कुलदीप शुक्ला ने प्रशासन को आरोप लगाया कि हमारी जमीन का मुआवजा नहीं मिला इसके साथ ही साथ पूर्व में चिन्हित जमीन से अधिक जमीन इस बाईपास के लिए जबरन अधिग्रहीत की जा रही है। सरकार द्वारा हम लोगों की जमीन पर अधिग्रहीत भूमि का पूरा मुआवजा हम लोगों को दिया जाए। इसी मांग को लेकर अन्य ग्रामीण सड़क पर प्रदर्शन करते दिखाई दिए।
.jpg)