Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः घर में घुसकर की मारपीट, पीड़ित ने दी तहरीर


लालगंज/प्रतापगढ़। घर में घुसकर हुई मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। उदयपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी नटवर सोनी पुत्र जीतलाल सोनी ने शुक्रवार को पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती गुरूवार को उनका पुत्र चित्रांश सोनी गांव में ही निमंत्रण गया था। पीड़ित का आरोप है कि वहां पर रंजिशन पूरे पंचम राजापुर गांव निवासी एक व्यक्ति प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को गालियां देने लगा। चित्रांश के विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी। गंभीर चोट लगने से पीड़ित का पुत्र अचेत हो गया। लोगों के बीचबचाव करने पर आरोपीगण चले गये। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि घटना की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |