Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः नगर निगम ने 2 करोड़ की सरकारी भूमि को कराया गया अतिक्रमणमुक्त


लखनऊ। नगर आयुक्त के निर्देशन में सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई ग्राम गौरभीठ, तहसील सदर, जिला लखनऊ में की गई, जहाँ लंबे समय से सरकारी भूमि पर अस्थाई रूप से अतिक्रमण किया गया था।

अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में गठित विशेष टीम ने यह अभियान चलाया। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुँचकर संबंधित भूमि को पूरी तरह से अतिक्रमणमुक्त कराया। इस कार्यवाही में प्रभारी अधिकारी (संपत्ति) रामेश्वर प्रसाद और तहसीलदार नगर निगम अरविन्द पाण्डेय द्वारा उपलब्ध कराई गई टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्रवाई का नेतृत्व नायब तहसीलदार  राजेन्द्र कुमार ने किया। उनके साथ नगर निगम राजस्व निरीक्षक प्रदीप गिरी, लेखपाल रवीन्द्र सिंह विष्ट, लेखपाल शैलेन्द्र प्रताप सिंह तथा थाना फैजुल्लागंज के थानाध्यक्ष पुलिस बल और पीएसी जवानों के साथ मौके पर मौजूद रहे। टीम ने सघन सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया।

ग्राम गौरभीठ स्थित खसरा संख्या 426 की चकमार्ग भूमि क्षेत्रफल 0.111 हेक्टेयर में से 11,948 वर्गफुट भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। यह भूमि राजकीय स्वामित्व की है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹2 करोड़ रुपये आंकी गई है। कार्रवाई पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि  “अवैध कब्जों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो लोग सार्वजनिक संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |