Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः सनबीम स्कूल में कला एवं कौशल को समर्पित कार्यशाला कक्ष सृजनश् का हुआ उद्घाटन


बलिया। सनबीम स्कूल अगरसंडा-बलिया अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव जाना जाता है। विद्यालय अपने विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ अनुभव आधारित शिक्षा भी प्रदान करने पर जोर देता है तथा साथ ही सीबीएसई द्वारा अनिवार्य किए गए विभिन्न कौशल विषय में भी विद्यार्थियों को पारंगत करने पर भी जोर देता है।

इसी क्रम में 27 नवंबर 2025 को विद्यालय में कला एवं कौशल शिक्षा में प्रशिक्षण देने के लिए नवनिर्मित कक्ष सृजन का उद्घाटन सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन की जाँच टीमक्यूए आर एंड टीके एडीशनल डायरेक्टर श्री पॉल पी वी द्वारा किया गया।

बता दें कि सृजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को विभिन्न कलाओं में पारंगत करना है। इसका मूलमंत्र है। आपके हाथ वह बना सकते हैं, जो आपका मन सपना देखता है।’

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. कुंवर अरुण सिंह, प्रधानाचार्या डॉ. अर्पिता सिंह, सीमा त्रिपाठी (सीनियर सदस्य क्यूएआर एंड टी) ,मिस अल्पना शेरी (सीनियर सदस्य क्यू ए आर एंड टी) , विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस श्रीमती नीतू पांडे, तथा  कॉर्डिनेटर श्री जयप्रकाश यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस कार्यशाला में छात्रों को विभिन्न हस्तकलाओं का  प्रशिक्षण क्रमशः कढ़ाई के लिए श्रीमती अर्चना, पॉटरी के लिए श्री आशीष कुमार तथा ब्लॉक प्रिंटिंग के लिए श्रीमती शालिनी सिंह द्वारा दिया जाएगा।

श्री पॉल पीवी ने इस शिक्षण में नामांकित  बच्चों से आत्मीयता से बात की और उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित किया। बच्चों ने भेंट स्वरूप उन्हें हस्त निर्मित जूट बैग, गुल्लक  और फोटो फ्रेम देकर सम्मानित किया। छात्रों की इस स्नेहपूर्ण पहल से अतिथि अत्यंत प्रभावित हुए। इस दौरान सोनी और अन्य छात्रों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।

श्री पॉल पीवी ने छात्रों के कलात्मक उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी कार्यशालाएं छात्रों को न केवल कौशल प्रदान करती हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भारत की भावना से भी जोड़ती हैं। यह प्रशिक्षण विद्यालय में कक्षा तीसरी से 9वीं तक के विद्यार्थियों को दिया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |