मुसाफिरखाना: दो दिवसीय मेला महोत्सव का आयोजन
November 02, 2025
मुसाफिरखाना/अमेठी। मुसाफिरखाना तहसील के अंतर्गत पूरब कस्थनी पर सिद्ध धाम मेला महोत्सव देवोत्थानी एकादशी के अवसर पर दो दिवसीय मेला महोत्सव का आयोजन किया गया है, जिसमें 1 नवंबर शनिवार को सुबह विशेष श्रृंगार पूजन कार्यक्रम गणपति अथर्व शीर्ष पूजा महाबली हनुमान श्रृंगार विंध्यवासिनी माता सत चंडी यज्ञ वैदिक मत्रों द्वारा यज्ञ किया गया शाम 4 से संत समागम आशीष वचन सत्संग एवं सुंदरकांड पाठ का कार्यक्रम किया गया। रात्रि में उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक विभाग से नीतीश सिंह सूर्यवंशी द्वारा लोकगीत एवं संध्या भजन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर महंत गंगा प्रसाद पाण्डेय,सिद्धधाम मन्दिर स्वामी भोलानाथ गिरि, संजय पाण्डेय,ज्ञान प्रकाश पाण्डेय,ओम प्रकाश पाण्डेय, मनोज कुमार सिंह,अयोध्या प्रसाद तिवारी ,राष्ट्रीय संस्कृत विश्व विद्यालय लखनऊ से वेदाचार्य धीरेन्द्र कुमार पाठक, जगदीश सिंह,अर्पित पाण्डेय, ऋतुराज पाण्डेय,नरेंद्र मिश्र, कमल सिंह,अनुराग तिवारी, लालता प्रसाद पाण्डेय,विजय प्रकाश पांडे मनोज पांडे आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
