Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जामो: रानी मधुरिमा सिंह ने किया संत रविदास की मूर्ति का अनावरण


जामो/अमेठी। प्रख्यात समाजसेवी रानी मधुरिमा सिंह राज भवन जामो ने लालगंज जामो ग्राम सभा के गांव में किया  संत रविदास की मूर्ति का अनावरण इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं बच्चों और बुजुर्गों के साथ में युवाओं की भागीदारी रही सवेरे से ही रानी मधुरिमा सिंह  का गांव के वासी इंतजार करते ही रहे लगभग 1.30 बजे के आसपास रानी मधुरिमा सिंह जब गांव पहुंची तो गांव के लोगों ने उनका फूल माला पहना करके आदर सत्कार किया  ब्लॉक प्रमुख पुनम कुमारी ने रानी मधुरिमा सिंह को माला पहना करके स्वागत किया वहीं पुरुषों ने पुष्प गुच्छ दे करके उनका स्वागत किया  रानी मधुरिमा सिंह के साथ उनके लाडले बाबा राजा उनके सुपुत्र की भी मौजूदगी रही रानी मधुरिमा सिंह ने संत रविदास जी की मूर्ति का अनावरण करते हुए कहा कि हमें उनके दिखाये मार्ग पर चलना चाहिए साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि संत रविदास जी का जो यह मंदिर बना है यहां पर साफ सफाई स्वच्छता का ध्यान रखा जाना चाहिए सूत्र बताते हैं कि जो भी मंदिर में निर्माण कार्य हुआ है उसका खर्चा राज भवन जामो की ओर से किया गया है साथ ही जलपान आदि की जो व्यवस्था की गई थी जो भजन गायक बुलाए गए थे उसकी भी व्यवस्था राज भवन जामों की तरफ से ही की गई थी कार्यक्रम बड़ा ही सराहनीय रहा इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत सत्कार किया रानी मधुरिमा सिंह जिंदाबाद के नारे भी लगे संत रविदास की जय के भी नारे लगे गांव की महिलाएं और बुजुर्ग भी रानी मधुरिमा  सिंह का पैर छूकर के बड़ी संख्या में आशीर्वाद लिया यह वही गांव है जहां पर काफी समय पहले बड़ी गंदगी हुआ करती थी लेकिन आज चारों तरफ से सड़क गांव में बनी हुई है साफ सफाई स्वच्छता भी बहुत अच्छी है गांव में संत रविदास जी का मंदिर बन जाने से गांव के लोगों में खुशी है यह समस्त कार्यक्रम सफाई कर्मचारी छिटई राम भारती के दरवाजे पर संपन्न हुआ जहां संत का मंदिर इस समय बन चुका है इस मौके पर मंच का संचालन प्रेम शंकर पांडे ने किया कार्यक्रम में पप्पू पांडे सुधाकर श्रीवास्तव रामानंद पांडे छिटई राम भारती सूर्यपाल भारती ओम नारायण मिश्रा रघुनाथ भगत पूर्व प्रमुख अनिल सिंह जी प्रमुख प्रतिनिधि राजाराम सरोज ब्लॉक प्रमुख जामो पूनम कुमारी रामकरन यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही  गांव के एक बुजुर्ग ने कहा राज भवन जामो रानी जी की ओर से गांव में ठंडा पानी की व्यवस्था की गई है इसके लिए वाटर कूलर लगाया गया है और मंदिर भी राजभवन जामो की ओर से बन गया बहुत अच्छा काम किया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |