अमेठीः मिशन शक्ति अभियान 5.0! जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
November 14, 2025
अमेठी। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 के तहत जिले में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 14 नवंबर 2025 को “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” थीम के अंतर्गत जनपद अमेठी में महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाधिकारी संजय चैहान के निर्देशानुसार एवं उपजिलाधिकारीध्प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में ग्राम पंचायत बसायकपुर (विकास खंड गौरीगंज) तथा ग्राम पंचायत भावलपुर (विकास खंड संग्रामपुर) में महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्यध्कोविड), स्पॉन्सरशिप योजना, तथा निराश्रित महिला पेंशन जैसी योजनाओं से संबंधित पम्पलेट व फोल्डर वितरण कर व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा अधिनियम-2005, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम-2013, दहेज प्रतिषेध अधिनियम-1961, अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम-1956 तथा ऑनलाइन सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में मौजूद महिलाओंध्बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 181, एम्बुलेंस 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, वूमेन पावर लाइन 1090, एवं आपातकालीन सेवा 112 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया।
