Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दिल्ली पुलिस का ये ऑपरेशन साइबर अपराधियों के लिए काल, अब तक 700 चढ़े हत्थे


देशभर में बीते कुछ समय से साइबर ठगी के मामलों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। साइबर ठगों ने आम लोगों की मेहनत की कमाई के न जाने कितने अरबों रुपयों को धोखे से हड़प लिया है। अब साइबर ठगी करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़े पैमाने पर ऑपरेशन CYHAWK चलाया है। इस ऑपरेशन के दौरान कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने 700 से ज्यादा साइबर अपराधियों को पकड़ लिया है। आइए जानते हैं दिल्ली पुलिस के इस ऑपरेशन के बारे में विस्तार से।

दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन CYHAWK चलाकर 700 से ज्यादा साइबर अपराधियों को पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक, साइबर अपराधियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस के इस ऑपरेशन में स्पेशल सेल की IFSO यूनिट, क्राइम ब्रांच, स्पेशल सेल और दिल्ली के 15 जिलों की पुलिस शामिल रही है। दिल्ली पुलिस का ये ऑपरेशन करीब 48 घंटे यानी दो दिनों तक लगातार चला है।

दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन CYHAWK साइबर अपराधियों के लिए काल बनकर सामने आया है। इस ऑपरेशन के तहत पुलिस ने अब तक 700 से ज्यादा साइबर अपराधियों को पकड़ा है। पुलिस द्वारा पकड़े गए अपराधी एक बड़े साइबर नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं। पुलिस की जांच में करीब 1,000 करोड़ रुपये की मनी ट्रेल का भी खुलासा हुआ है। इन नेटवर्क्स के जरिए साइबर अपराधियों द्वारा करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की जा रही थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |