Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: रेस्टोरेंट संचालक ने पार्टनर बना 5 लाख रुपए हड़पे,वापस मांगने पर धमकाया, मुकदमा दर्ज


आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र में संचालित एक रेस्टोरेंट व्यवसाई ने अपने रेस्टोरेंट में पार्टनर बना पांच लाख रुपए निवेश करा दिए और फिर पार्टनरशिप खत्म कर दिया। रुपए वापस मांगने पर गाली गलौज कर धमकी देने लगा ।पीड़िता की शिकायत पर कृष्णा नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। रकाबगंज की रहने वाली पीड़िता शिवानी कश्यप पत्नी आयुष जायसवाल के अनुसार उसके पति ने अपोलो हॉस्पिटल निकट एक निजी टॉवर में आलमनगर निवासी अमित वर्मा पुत्र जगदीश वर्मा के साथ साझेदारी में रेस्टोरेंट शुरू किया था जिसमें उसके पति का 5 लाख रुपया लगा था । आरोप है कि कुछ दिन बाद ही उसके पति को व्यवसाय से बाहर कर दिए धीरे धीरे रुपए लौटाने की बात कहा लेकिन एक रुपया वापस नहीं किया और मांगने पर टालमटोल करता रहा। बीते 27 अक्टूबर को दंपति अपना पैसा वापस मांगने रेस्टोरेंट पर पहुंचे तो आरोपित आग बबूला हो गया धक्का मुक्की करते हुए मारपीट पर अमादा हो गया और धमकी देने लगा।पीड़िता ने बुधवार को कृष्णा नगर थाने पर पहुंच नामजद लिखित शिकायत की है। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रुपए हड़पने समेत मारपीट गाली गलौज धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |