Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: व्यपारी के बंद मकान से हजारों की नकदी सहित कीमती मोबाइल फोन जवैलरी चोरी


आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके मे घूम रहे चोरो ने मंगलवार देर रात्रि एक व्यपारी के बंद मकान मे घुस हजारों की नकदी सहित कीमती मोबाइल फोन सहित लाखो की कीमती जवैलरी चोरी घटना को अंजाम दे फरार हो गए। कृष्णा नगर  कोतवाली इलाके स्थित प्रेम नगर निवासी सुनील जायसवाल पुत्र शिव प्रसाद जायसवाल ने बताया कि बीते 11ध्12 नवम्बर की रात्रि वह अपने परिवार के साथ समय रात्रि करीब 1 बजे अपने अपने कमरों में सो गये थे। करीब 3 बजे वह मंडी जाने के लिए उठे तो देखा कि उनके कमरे से 45 हजार रूपये सहित दो मोबाइल और ज्वैलरी चोरी चला गया । जिसकी जानकारी होने पर उन्होंने स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली मे पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर चोरो की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |