Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः मिशन शक्ति अभियान 5.0! जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित


अमेठी। महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 के तहत जनपद में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी संजय चैहान के निर्देशानुसार तथा उपजिलाधिकारीध्प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में ऑपरेशन मुक्ति थीम पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम एम.जे.एस. कॉन्वेंट स्कूल पलिया (विकास खंड गौरीगंज) एवं कुष्ठ आश्रम, जायस में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बालिका सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओंकृबेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्यध्कोविड), स्पॉन्सरशिप योजना तथा निराश्रित महिला पेंशन योजनाकृकी जानकारी प्रदान की गई एवं पंपलेट वितरित कर व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। इसके साथ ही बच्चों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों जैसे कुपोषण, स्वास्थ्य, बाल श्रम, शिक्षा एवं बाल विवाह पर विस्तृत परिचर्चा की गई। बच्चों व अभिभावकों को बाल संरक्षण से संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति फोल्डर एवं पंपलेट वितरित कर अभियान के उद्देश्य और सरकारी सहायता योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। जनजागरूकता के उद्देश्य से सभी आवश्यक हेल्पलाइन नंबर 181 (महिला हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा)कृकी जानकारी दी गई तथा बाल श्रम व बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाई गई। इस कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति अमेठी, चाइल्ड हेल्पलाइन अमेठी की टीम तथा जिला बाल संरक्षण इकाई के आउटरीच कार्यकर्ता गुलाब चन्द्र व दिनेश कुमार उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |