Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: नगर निगम का ‘स्वच्छ टॉयलेट अभियान 2025’ तेज रफ्तार में, 81 शौचालयों को वाटर प्लस मानकों के अनुरूप बनाने का लक्ष्य


लखनऊ। सार्वजनिक स्वच्छता को विश्वस्तरीय मानकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा ‘स्वच्छ टॉयलेट अभियान 2025’ तेजी पकड़ रहा है। नगर निगम शहर के 81 चुने हुए शौचालयों को वॉटर प्लस (ॅंजमत़) मानकों के अनुरूप तैयार कर रहा है, ताकि लखनऊ स्वच्छता रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हासिल कर सके। इनमें से 30 शौचालयों का कार्य पूरी तरह समाप्त हो चुका है और उन्हें पूर्णतः मॉडर्न टॉयलेट के रूप में विकसित कर नागरिकों के लिए खोल दिया गया है। इसके साथ ही 28 शौचालयों में कार्य तेजी से जारी है, जबकि शेष 23 टॉयलेट में जल्द मॉडर्नाइजेशन कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इन शौचालयों में टाइल्स, वॉश बेसिन, टॉयलेट सीट, नल, दरवाजे, हैंड ड्रायर और सभी आवश्यक सैनिटरी फिटिंग्स लगाए जा रहे हैं।नगर आयुक्त गौरव कुमार द्वारा रोजाना कार्यों की मॉनिटरिंग की जा रही है। 25 दिसंबर (सुशासन दिवस) को स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों और स्टेकहोल्डर्स का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |