Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः सरदार @ 150 यूनिटी मार्च पदयात्रा कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक! 18 नवंबर को मुसाफिरखाना तिराहे से प्रारंभ होगी पदयात्रा


अमेठी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर से 25 नवंबर 2025 तक जनपद अमेठी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन्हीं गतिविधियों के क्रम में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार जनपद में सरदार @150 यूनिटी मार्च पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा हेतु आज जिलाधिकारी संजय चैहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि 18 नवंबर 2025 को प्रातः 10रू00 बजे गौरीगंज स्थित मुसाफिरखाना तिराहे से पदयात्रा प्रारंभ होगी, जो सब्जी मंडी, हनुमान मंदिर मार्ग से होते हुए मटियारी भवन तक निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि इस यूनिटी मार्च का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव की भावना को जागृत करना, समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और एकता एवं सद्भाव को मजबूत करना है। यह कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री द्वारा जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण के संकल्प से प्रेरित है। जिलाधिकारी ने अपील की कि जनपद का प्रत्येक नागरिककृयुवा, महिलाएँ, वरिष्ठ नागरिककृइस पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें और देश के महान इतिहास को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता के संदेश को आगे बढ़ाएँ। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोजन से संबंधित सभी तैयारियाँ समयबद्ध और सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाएँ। बैठक में मेरा युवा भारत अमेठी के जिला युवा अधिकारी रश्मि शबनम गुप्ता ने बताया कि मंत्रालय के निर्देशानुसार जनपद की सभी विधानसभाओं में पदयात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, सरदार पटेल के जीवन पर संगोष्ठी, तथा नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को आयोजित होने वाली पदयात्रा में माननीय प्रभारी मंत्री का आगमन भी प्रस्तावित है। बैठक के पश्चात जिलाधिकारी ने मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की तथा अपील की कि अधिक से अधिक लोग इस मार्च पदयात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम की सफलता में योगदान दें। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |