सोनभद्र। प्रदेश सरकार के स्टांप एवं पंजीयन मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने सर्किट हाउस के सभागार में शासन के विकास प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा बैठक की बैठक के दौरान माननीय मंत्री जी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, उस संकल्प को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जन-जन को सत प्रतिशत लाभानित करने के साथ ही शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने की आवश्यकता है। शिक्षा व्यवस्था बेहतर होगी तभी देश पूर्ण विकसित राष्ट्र बनेगा, पूर्ण राष्ट्र बनने के लिए शिक्षा व्यवस्था बेहतर करने की आवशयक है। इसलिए प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था के सुदृड़ करने हेतु अनेक प्रकार की योजनाए संचालित की हैं।
!doctype>
