Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला, कैदी ने सिर पर ताबड़तोड कैंची से किया वार


लखनऊ की जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला किया गया है जिसमें वो बाल बाल बच गए हैं। जेल में ही एक बंदी ने अचानक गायत्री प्रजापति के सिर पर कैंची से कई वार किए। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल पूर्व मंत्री का जेल अस्पताल में ही इलाज किया गया। मामले में वार करने वाले बंदी पर कार्यवाही की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, जेल में अचानक एक बंदी ने गायत्री प्रजापति के सिर पर कैंची से कई वार किए। शोर सुनकर जेल में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने दौड़े आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। कहा जा रहा है कि गायत्री प्रजापति के सिर में 10 से अधिक टांके लगे हैं।

गायत्री प्रजापति जिला कारागार लखनऊ के जेल अस्पताल में भर्ती थे, उनका इलाज चल रहा था। अस्पताल में ही सफाई ड्यूटी पर लगे एक बंदी के साथ कहा-सुनी होने पर धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हुई। इस दौरान सफाई ड्यूटी पर लगे बंदी ने आक्रोशित होकर उन्हें अलमारी के नीचे का स्लाइड करने वाला हिस्सा मार दिया जिसमें गायत्री प्रजापति को सतही चोट आ गई, तुरंत उनका इलाज शुरू कर दिया गया। कहा जा रहा है कि फिलहाल वो पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं।

इस हमले के बाद समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने इस हमले को लेकर चिंता व्यक्त की और उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “जेल मे बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर हमले की खबर चिंताजनक है। जेल प्रशासन पूर्व मंत्री को समुचित इलाज उपलब्ध करवाए।” बता दें कि गायत्री प्रजापति समाजवादी पार्टी के शासन काल में अखिलेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |