अब मुरादाबाद में मिलेगा विश्वस्तरीय ब्रेन और स्पाइन उपचार, हर महीने आएंगे विशेषज्ञ सर्जन डॉ. गौरव बंसल
मुरादाबाद (विधान केसरी)। मुरादाबाद के मरीजों के लिए अब एडवांस न्यूरो और स्पाइन उपचार की सुविधा और करीब आ गई है। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली ने आज मुरादाबाद स्थित मैक्स मेडसेंटर में न्यूरो और स्पाइन सर्जरी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की।
मुरादाबाद में प्रेसवार्ता करते डॉ गौरव बंसल
इन सेवाओं का शुभारंभ हॉस्पिटल के सीनियर डायरेक्टर एवं हेड, न्यूरोसर्जरी और स्पाइन सर्जरी विभाग, डॉ. गौरव बंसल की उपस्थिति में किया गया। इस नई सुविधा के तहत अब मुरादाबाद के मरीजों को दिल्ली एनसीआर जैसे बड़े शहरों तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
हर महीने तीसरे बुधवार को मुरादाबाद में उपलब्ध रहेंगे विशेषज्ञ
डॉ. गौरव बंसल हर महीने के तीसरे बुधवार को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक मैक्स मेडसेंटर, मुरादाबाद में मरीजों की प्राथमिक कंसल्टेशन और फॉलो-अप के लिए उपलब्ध रहेंगे।
इस अवसर पर डॉ. बंसल ने कहा,
“हमारा उद्देश्य है मरीजों को मिनिमली इनवेसिव और हाई-प्रिसिशन सर्जिकल तकनीकों के माध्यम से सुरक्षित व प्रभावी इलाज प्रदान करना, जिससे उनकी रिकवरी तेज़ और परिणाम बेहतर हों। इस पहल के ज़रिए हम विश्व-स्तरीय न्यूरोसर्जिकल विशेषज्ञता को समुदाय तक पहुंचाना चाहते हैं, ताकि समय पर निदान और उपचार से मरीजों की जीवन गुणवत्ता में सुधार हो सके।”
उन्नत तकनीकों से लैस टीम
मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली की विशेषज्ञ टीम एडवांस्ड ब्रेन और स्पाइन सर्जरी में महारथ रखती है। यहां न्यूरो नेविगेशन, अवेक ब्रेन सर्जरी, इमेज-गाइडेड स्पाइन प्रक्रियाएं जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा बिना टांकों वाली स्पाइन सर्जरी — जैसे काईफोप्लास्टी और वर्टेब्रोप्लास्टी — के माध्यम से मरीजों को जल्दी आराम और तेज़ रिकवरी मिलती है।
ब्रेन और स्पाइन ट्यूमर, सिर की चोट, ट्रॉमा और अन्य जटिल न्यूरोलॉजिकल विकारों का यहां प्रिसिशन-ड्रिवन केयर के साथ सफल उपचार किया जाता है।
समुदाय के लिए बड़ा कदम
इन ओपीडी सेवाओं की शुरुआत के साथ, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली ने एडवांस न्यूरोलॉजिकल और स्पाइनल केयर को लोगों के और करीब लाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। यह पहल मुरादाबाद और आसपास के जिलों के मरीजों को समय पर कंसल्टेशन, सटीक निदान और बेहतर ट्रीटमेंट विकल्प प्रदान करने की दिशा में एक अहम कदम है।
