Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी व उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दे चार दिवसीय व्रत संपन्न किया! 36 घंटे तक बिना अन्न व जल के रहने के बाद उगते सूर्य को जल दे व्रत तोड़ा


मनियर/बलिया। प्राचीन काल से सूर्य उपासना की चली आ रही परंपरा तथा आस्था के पर्व डाला छठ के त्यौहार को व्रती महिलाओं ने सोमवार को अस्ताचलगामी व मंगलवार की सुबह उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद डाला छठ का पर्व संपन्न हुआ। व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी व उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पानी में खड़ी होकर महिलाएं भगवान भास्कर के उदय होने का इंतजार करती रही। लोक पर्व छठ मंगलवार को संपन्न हुआ। 

जिले के सोहांव विकासखंड अंतर्गत कोटवां नारायणपुर, नसीरपुर मठिया, उजियार घाट (सरयां), भरौली, सोहांव, लक्ष्मणपुर आदि गंगा घाटों पर डाला छठ का पर्व सकुशल संपन्न हुआ। इस दौरान सीओ सदर तथा थानाध्यक्ष नरहीं चहुंओर चक्रमण करते रहे।

उधर मनियर क्षेत्र के पुरुषोत्तम पट्टी, निपानिया, बहदुरा, मनियर चांदू पाकड़, बड़ी बाजार, परशुराम स्थान, बहेरा पार, नाथ बाबा के मंदिर के पास बहेरा तट पर तथा  गोंड़वली, सांगापुर, एलासगढ़, नौका गांव, कोटवां सुल्तानपुर सहित लगभग 32 स्थानों पर  सरयू नदी के तट या तालाब के किनारों पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी व उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। 

गंगापुर के पोखरा, स्व. राम अवतार सिंह के पोखरा, गौरा बंगही, खंडेश्वरी के पोखरा, छितौनी, रामपुर दक्षिण, घाटमपुर इत्यादि स्थान पर व्रती महिलाओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। वही नगर पंचायत में चेयरमैन प्रतिनिधि कुंवर विजय सिंह हर घाटों पर जनता से मिलते नजर आए, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि या भावी प्रत्याशी घाटों चक्रमण कर जनता का हाल चाल लेते रहे। शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिए सारे जगहों पर भारी मात्रा में पुलिस प्रशासन मौजूद रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |