अमेठीः गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम-डीएम
October 01, 2025
अमेठी। जिलाधिकारी संजय चैहान ने बताया कि जनपद में 2 अक्टूबर गांधी जयंती समारोह को पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रातः 9 बजे सभी राजकीय भवनों एवं शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तदोपरांत महात्मा गांधी जी के चित्र का अनावरण व माल्यार्पण, रामधुन और उनके प्रिय भजनों की प्रस्तुति होगी। विद्यालयों में व्याख्यान, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं गांधी जी के व्यक्तित्व-कृतित्व पर चर्चा आयोजित होगी। नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों द्वारा मलिन बस्तियों की सफाई तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्वच्छता अभियान और गोष्ठियां आयोजित होंगी। प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर निरूशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवा एवं फल वितरण किया जाएगा। सांय 6 बजे नगर पालिका परिषद जायस, गौरीगंज एवं नगर पंचायत अमेठी व मुसाफिरखाना में गांधी जी के विचारों और जीवन मूल्यों पर गोष्ठी होगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यक्रम उत्साहपूर्ण व भव्य ढंग से आयोजित किए जाएं और इनमें अधिक से अधिक जनसामान्य की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए।
.jpg)