Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दिल्ली की छठ पूजा में आज शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी


छठ महापर्व का आज तीसरा दिन है। आज डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। पटना से लेकर दिल्ली तक छठ पूजा को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। घाटों को सजा दिया गया है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में यमुना के वासुदेव घाट पर छठ पूजा में शामिल हो सकते हैं। इसे लेकर घाट के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

मंगलवार यानी आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन हो जाएगा। वहीं, मुंबई के जुहू बीच पर आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ मनाने के लिए जुटेंगे। इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। लखनऊ में गोमती नदी के घाटों पर उत्सव का माहौल है। सीएम योगी आज लखनऊ में छठ महापर्व मेले का उद्घाटन करेंगे।

छठ का महापर्व दिल्ली-एनसीआर में आस्था के साथ मनाया जा रहा है। बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में लाखों महिलाएं निर्जल व्रत रखकर छठी मइया की आराधना कर रही हैं।

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' में छठ को 'सामाजिक सद्भावना का सबसे सुंदर उदाहरण' बताते हुए सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने कहा था कि देश-दुनिया में कहीं भी रहें, छठ के उत्सव में शामिल होकर इसके अनूठे अनुभव का आनंद लें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |