Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सनत सिंह को जिलाधिकारी प्रयागराज ने किया सम्मानित


लखनऊ । स्वास्थ्य के क्षेत्र में  सराहनीय कार्य करने पर जिलाधिकारी प्रयागराज  द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सनत सिंह को सम्मानित किया।जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में हण्डिया ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सनत सिंह को  स्वास्थ्य के क्षेत्र में  सराहनीय कार्य व भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा नेशलन क्वालिटी असोरेन्स स्टैडर्ड 87.49 प्रतिशत के साथ जितने पर सम्मानित किया है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के महत्वाकांक्षी योजना में से एक ग्रामीण जन समुदाय के घर के समीप ही स्वास्थ्य सेवा के लिए स्वास्थ्य उपकेंद्र को आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रूप में अस्पताल संचालित है। जिसमे वहा पर नियुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सनत सिंह के द्वारा स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही है।

सनत सिंह ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर प्रतिदिन आये मरीजो का ओपीडी करने के साथ उनको सभी स्वास्थ्य सम्बंधी सुविधा गुणवत्तापूर्वक प्रदान करना हमारी पहली प्राथमिकता होती है और एएनक्यूएस पास करना एक स्वंम में बहुत ही कठिन होता है जिसकी तैयारियां बहुत ही मेहनत से करनी होती है और सभी जरूरी स्वास्थ्य संबंधी मानको को पूरा करने और सफलता पूर्वक नेशलन क्वालिटी असोरेन्स स्टैडर्ड जितने पर सही मार्गदर्शन,सहयोग और समय समय पर स्थलीय निरीक्षण कर सभी कमियों को दूर कराने में जनपद के स्वास्थ्य विभाग के मुखिया सीएमओ डॉ एके तिवारी ,डिप्टी सीएमओ डॉ रावेंद्र सिंह,डिप्टी सीएमओ डॉ नवीन गिरी ,डिप्टी सीएमओ डॉ हेमंत सिंह,जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनोद कुमार सिंह , डीसीपीएम अशफाक अहमद,डीएएम मुकेश कुमार और डीसीक्यूसी डॉ शुभेंदु विक्रम सिंह  का विशेष सहयोग है।

जैसा कि आपको बता दे कि इस स्वास्थ्य केंद्र पर नियुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सनत सिंह के द्वारा प्रदेश में सर्वाधिक ओपीडी देखने  का रिकार्ड व अन्य रैकिंग में अच्छा स्थान है जो ही जनपद प्रयागराज ही नही प्रदेश के लिए भी गर्व की बात है। ऐसे स्वास्थ्य कर्मी से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |