Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः मृतका के पिता की तहरीर पर पति एवं जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज! बिचैलियों के कारण कई बार बदली गई तहरीर


प्रतापगढ़/बाबागंज। आरक्षी की पत्नी की मौत के मामलें में मृतका की तहरीर पर पुलिस ने पति एव जेठ के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया। मृतका के पिता ने जिस तरह से घटना के इतर देकर तहरीर देकर मुकदमा लिखवाया है। उसको लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

महेशगंज थाना क्षेत्र के भैसाना गांव के रहने वाले मोहित गौतम पुत्र अमृत लाल गौतम का विवाह लालगंज इलाके धारूपुर गांव के रहने वाले अशोक कुमार कोरी की पुत्री श्रेजल के साथ फरवरी 2025 में हुआ था। सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में श्रेजल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसको इलाज के लिए इलाज के लिए अस्पताल में ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई। मौत हो जाने के बाद मंगलवार को शव का पीएम प्रयागराज में किया गया। मंगलवार को शाम को श्रेजल का शव ससुराल न आकर उसके पिता उसका शव अपने घर लेकर चले गए। शाम को मृतका के पिता अपने परिजनों के साथ महेशगंज थाने पर तहरीर देने पहुँचे तो कई बार तहरीर बदली गई। बाद में मृतका के पिता ने कार एवं दहेज की मांग के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर तहरीर दिया तो पुलिस ने पति मोहित के साथ जेठ रोहित के खिलाफ दहेज हत्या के मामलें में मुकदमा दर्ज कर लिया।

मंगलवार की शाम को जब मृतका का पिता तहरीर देने थाने पहुँचा तो उसके साथ कई लोग भी थाने पहुँच गए। पहली तहरीर में मृतका के पति एवं गांव में ही उसकी जाति की एक प्रेमिका के ऊपर श्रेजल को जहर देने का आरोप लगाकर तहरीर लिखी जा रही थी। तभी एक व्यक्ति कार से आया और मृतका के पिता को अपने कार में बैठाकर चला गया। इधर पुलिस तहरीर की मांग करती रही लेकिन तहरीर को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रही। बाद में जहरीला पदार्थ के तथ्यों को छिपाकर दहेज उत्पीड़न की तहरीर बनाकर पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इलाके में चर्चा है कि मोहित की कथित प्रेमिका को बचाने के लिए काफी देर तक सौदेबाजी चलती रही और अंत में सौदा तय हो जाने के बाद जहरीला पदार्थ के तथ्यों को छिपाकर दहेज उत्पीड़न की तहरीर दी गई जबकि चिकित्सकों द्वारा श्रेजल का इलाज जहर खाने को लेकर ही किया गया और पूरे घटना क्रम के दौरान मायके वाले भी मौजूद थें। जिस तरह घटना से इतर मृतका के पिता द्वारा तहरीर दी गई है उसको लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।  इस संबंध में एसओ मनोज सिंह तोमर का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा गया है। पीएम रिपोर्ट मंगाई गई है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |