Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आज का मौसमः यूपी-मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई, रातें हो रही ठंडी


देश के कुछ जगहों पर एक ओर जहां झमाझम बारिश का दौर अभी भी जारी है, वहीं कई राज्यों में मानसून विदाई ले रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात के शेष भागों, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ भागों और महाराष्ट्र से दक्षिण-पश्चिम मानसून विदाई ले सकता है। इसका असर भी दिख रहा है। मौसम शुष्क बना हुआ है और सुबह-शाम गुलाबी ठंड हो रही है।

मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश में 10 से 14 अक्तूबर के बीच हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। इसके साथ ही असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में 10 अक्टूबर को हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार को केरल के मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर में और शनिवार और रविवार को पलक्कड़ और मलप्पुरम में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगले दो से तीन दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून के लौटने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मध्य प्रदेश में, मानसून के लौटने से मौसम सुहावना हो गया है। रातें ठंडी और दिन बादल छाए हुए हैं। भोपाल में रात का तापमान 20°C से नीचे चला गया है और दिन का तापमान 30.7°C सामान्य से तीन डिग्री कम है। वहीं, दिल्ली, यूपी, हरियाणा में भी सुबह और शाम ठंड का एहसास हो रहा है।

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आईएमडी ने गुरुवार को कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चले जाने के बाद राजधानी में दिन के तापमान में फिर से वृद्धि होने की संभावना है। रविवार तक पारा 34°C तक पहुंचने की उम्मीद है। आसमान साफ़ होने से दिन गर्म होंगे, जबकि ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रातें हल्की ठंडी रहेंगी। अधिकारियों ने बताया कि न्यूनतम तापमान 18°C ​​से 21°C के बीच रहने की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |