Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

यूपी के सीतापुर में शादी टूटने के बाद पत्थरबाजी, जान बचाकर भागे लड़की वाले


यूपी के सीतापुर में शादी से मना करने पर दोनों पक्षों के द्वारा समझौते को लेकर पंचायत बुलाया लेकिन पंचायत से पहले दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट के बीच लड़की वाले अपनी जान बचाकर भागे। इस पर लड़के पक्ष के लोगों ने उन पर पथराव कर दिया। पथराव में लड़की पक्ष के गाड़ियों के शीशे टूट गए। वहीं पथराव से राहगीरों में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया।

एसपी बंगले के पास पथराव की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली पहुंची। देर शाम दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता हो गया। इसमें लड़के पक्ष ने गाड़ियों में हुए नुकसान की। इसके बाद दोनों पक्ष वापस चले गए। यह पूरा मामला शहर कोतवाली इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक, लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले रामपाल पांडे ने अपनी पुत्री की शादी राजधानी लखनऊ के मटियारी निवासी प्रदीप मिश्रा के बेटे नितेश मिश्रा से तय की थी। शादी के कार्यक्रम को लेकर दोनों पक्षों के द्वारा 23 मई 2025 को इंगेजमेंट की गई। शादी 30 नवंबर 2025 को होनी थी। इसी बीच लड़के वालों ने किन्हीं कारणों के चलते शादी से इनकार कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत को लेकर जनपद सीतापुर स्थित महावीर पार्क एक पंचायत बुलाई थी। गुरुवार दोपहर जब दोनों पक्ष पार्क में आमने सामने हुए तो पंचायत से पहले ही विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि हाथापाई शुरू हो गई। जिसपर लड़की पक्ष के लोगों को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा।

वहीं लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के लोगों पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में लड़की पक्ष की कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। वही लड़के पक्ष द्वारा किए गए पथराव को लेकर सड़क पर अफरा तफरी मच गई। कई लोग पथराव के बीच अपनी जान बचाकर भागे। वही एसपी बंगले के पास पथराव की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और हंगामा कर रहे लड़के पक्ष के लोगों को कोतवाली ले गई। वहीं पुलिस ने लड़की पक्ष के लोगों को भी बुलवाया। जहां बताचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह समझौता हो गया। इसमें लड़के पक्ष द्वारा गाड़ियों में हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए लड़की पक्ष को 50 हजार रुपए दिए जाने को कहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |