Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: जलकल में सेवानिवृत्त हुए पांच कर्मचारियों के सम्मान में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया


लखनऊ। ऐशबाग स्थित जलकल मुख्यालय में  सेवानिवृत्त हुए पांच कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में पार्षद दल के उपनेता सुशील तिवारी ‘पम्मी’ ,पार्षद संदीप शर्मा , जीएम जलकल कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता सचिन सिंह यादव सहित जलकल विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान माहौल भावनात्मक रहा, जब सहकर्मियों ने अपने साथ काम करने वाले साथियों को विदाई दी।सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों में गैंगमैन मनोहर, मो. सबीर, पंप ऑपरेटर संजय, दाहाराम पाल और सफाई कर्मचारी महेश कुमार शामिल रहे। सभी कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यकाल में जलकल विभाग में ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दीं।महापौर ने इस अवसर पर कहा किकृ “नगर निगम और जलकल का प्रत्येक कर्मचारी शहर की सेवा का सच्चा भागीदार है। वर्षों तक समर्पण के साथ कार्य करने वाले कर्मचारी हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। इनके अनुभव और परिश्रम से ही आज हमारा निगम बेहतर सेवाएं देने में सक्षम हुआ है।उन्होंने आगे कहा कि सेवानिवृत्ति अंत नहीं, बल्कि जीवन का एक नया अध्याय है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अच्छे स्वास्थ्य और सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।जीएम जलकल कुलदीप सिंह ने भी अपने संबोधन में कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि विभाग उनकी निष्ठा और लगन को हमेशा याद रखेगा।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |