Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः चीतल मांस के साथ दो शिकारी गिरफ्तार, तीसरा फरार


पीलीभीत। महोफ रेंज की टीम ने न्यूरिया थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए चीतल का मांस बरामद किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया।महोफ रेंज के स्टाफ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव कमालपुर निवासी सुदीप सरकार के घर पर अवैध रूप से वन्यजीव का मांस रखा गया है। टीम ने दबिश के दौरान देखा कि सुदीप घर पर चीतल का कच्चा मांस काट रहा था। मौके पर रबेन हलदार भी उपस्थित था।पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि मांस उन्हें पड़ोसी विरगो उर्फ वीरु ने दिया था। वनकर्मियों ने विरगो के घर की तलाशी ली, जहां लगभग एक किलो उबला हुआ मांस बरामद हुआ। हालांकि, विरगो मौके से फरार हो गया।आरोपियों ने यह भी जानकारी दी कि विरगो के तीन अन्य साथी जंगल से शिकार कर मांस बेचते हैं। महोफ रेंज की टीम ने सुदीप सरकार और रबेन हलदार को हिरासत में लिया और उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। फरार आरोपी की तलाश जारी है।इस घटना से क्षेत्रवासियों में वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता फिर उजागर हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |