Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

एकदम करारी बनेगी भिंडी की सब्जी, दाल के साथ खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे


भिंडी की सब्जी बच्चे और बड़े सभी को पसंद आती है। लेकिन भिंडी खाने में तभी टेस्टी लगती है जब ये अच्छी तरह से भुनी हो और चिपचिपी न बनी हो। इसके लिए आप कुरकुरी भिंडी की सब्जी ट्राई करें। कुरकुरी भिंडी बनाना बेहद आसान है। इसे सिर्फ कुछ सूखे मसालों और बेसन के साथ तैयार किया जा सकता है। जिन लोगों की शिकायत रहती है कि भिंडी चिपचिपी बनती है उन्हें एक बार भिंडी की ये करारी रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए। करकुरी भिंडी को बेसन वाली भिंडी भी कहते हैं। बेसन, चावल का आटा और कुछ मसाले डालकर एकदम कुरकुरी भिंडी बनकर तैयार हो जाती है। आप इसे दाल चावल के साथ खाएंगे तो मजा ही आ जाएगा। फटाफट नोट कर लीजिए एकदम करारी भिंडी की सब्जी बनाने की ये आसान रेसिपी।
करारी भिंडी की रेसिपी 

पहला स्टेप- भिंडी की सब्जी को करारी बनाने के लिए आपको लेना होगा थोड़ा बेसन और चावल का आटा। अब भिंडी को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें और इन्हें किसी प्लेट में रख लें। भिंडी का पानी जब हल्का सूख जाए तो उसके डंठल हटा दें और भिंडी को लंबाई में दो टुकड़ों में काट लें। भिंडी को बीच से कट लगाते हुए काटना है।

दूसरा स्टेप- अब भिंडी के ऊपर करीब 2 बड़े चम्मच बेसन और 1 चम्मच चावल का आटा डाल दें। बेसन को फैलाते हुए भिंडी पर डालें जिससे पूरी भिंडी पर बेसन और चावल का आटा चिपक जाए। ऊपर से थोड़ा नमक और हल्दी पाउडर डाल दें। अब भिंडी फ्राई करने के लिए तैयार हैं।

तीसरा स्टेप-एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें। तेल जब अच्छी तरह से हीट हो जाए तो इसमें बेसन वाली भिंडी को डाल दें। एक बार में उतनी ही भिंडी डालें जितनी तेल में डूब जाएं। अब भिंडी को हाई फ्लेम पर क्रिस्पी होने तक फाई करें।

चौथा स्टेप- करीब 8-10 भिंडी एक बार में फ्राई हो जाती हैं। फ्राई की गई भिंडी को टिशू पेपर पर निकाल लें, जिससे तेल निकल जाए और इसी तरह सारी भिंडी को फ्राई करते जाएं। जब सारी भिंडी फ्राई हो जाएं तो भिंडी के ऊपर थोड़ा नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, आमचूर पाउडर डाल दें। सारी चीजों को अच्छी तरह से भिंडी पर डालते हुए मिला दें।

इस सूखे मसाले से भिंडी का स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा। तैयार है एकदम करारी भिंडी सब्जी, इसे आप चावल या पराठे के साथ खाएं। करारी भिंडी को आप 2 दिन तक आसानी से खा सकते हैं। इसका स्वाद बहुत अच्छा होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |