कन्नौज: नोडल अधिकारी ने की गोवर्धन पूजा
October 22, 2025
तालग्राम/कन्नौज। नगर पंचायत द्वारा संचालित अस्थाई गौशाला में गोवर्धन पूजा के उपलक्ष में एवं शासन के निर्देशानुसार आज जिला स्तरीय नोडल अधिकारी डॉ प्रदीप वर्मा जी द्वारा गौवंशो की पूजा अर्चना कर सभी को गुड़, चना एवं केला खिलाया गया। इस मौके पर डॉ. विकराल जी, एवं नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक दीपक सविता जी, केयर टेकर सुभाष चंद्र, प्रदीप कुमार, सफाई नायक श्री संतराम सहित आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
