Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

नशेड़ी पिता ने 11 साल की बेटी को कुएं में लटकाया, हाथ छूटने से बच्ची की हो गई मौत

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जिले के मिसरिख पुलिस थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में शराब के नशे में एक पिता ने अपनी 11 वर्षीय बेटी को कुएं में लटकाकर डराने की कोशिश की, लेकिन हाथ छूटने की वजह से बच्ची की कुएं में गिरकर मौत हो गई। यह घटना 21 अक्टूबर की देर रात जगन्नाथपुर गांव में हुई।

जब बेटी लक्ष्मी ने कहा कि खाना अभी तैयार नहीं है, तो शराबी पिता श्रवण कुमार गुस्से में आ गया। गुस्से में आकर उसने बेटी को डराने के लिए उसे पकड़कर घर के पास स्थित कुएं में लटकाने की कोशिश की। अरविंद सिंह ने आगे बताया, "डराने की कोशिश के दौरान श्रवण का हाथ छूट गया और मासूम बेटी लक्ष्मी कुएं में गिर गई। यह देखकर, पिता श्रवण कुमार भी तुरंत बेटी को बचाने के लिए कुएं में कूद गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।"

हादसे का पता चलने पर पड़ोसियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रस्सी का इस्तेमाल करके पिता और पुत्री दोनों को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन 11 साल की लक्ष्मी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी पिता श्रवण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी श्रवण कुमार की पत्नी की मृत्यु छह साल पहले हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद उसे शराब की बुरी लत लग गई थी और वह अक्सर घर में नशे में हंगामा करता था। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |