Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मौसम: मुंबई के कई इलाकों में लगातार रुक-रुककर बारिश


देश की सपनों की नगरी कही जाने वाली मुंबई में रुक-रुककर बारिश हो रही है। कई इलाकों में बारिश का ये प्रभाव देखा गया है। हालांकि सड़क और रेल यातायात सुचारू रूप से चालू है। 14 सितंबर 2025 को सुबह 8:30 बजे से 15 सितंबर 2025 को सुबह 5:30 बजे तक मुंबई में जिन जगहों पर बारिश हुई, उसकी जानकारी सामने आई है। इसमें कोलाबा 88.2, बांद्रा 82.0, बायकुला 73.0, टाटा पावर 70.5, जुहू 45.0, सांताक्रूज़ 36.6 और महालक्ष्मी में 36.5 मिमी बारिश हुई है।

Accu Weather के अनुसार, दिल्ली में आज बारिश नहीं होने और धूप खिलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। आज रात आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं नोएडा में आज दोपहर आंशिक धूप और कुछ बौछारें हो सकती हैं। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। आज रात आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और नमी रहेगी।

गुरुग्राम में आज बारिश होने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहेगा। वहीं गाजियाबाद में आज दोपहर धूप खिली रहेगी, आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। आज रात बादल छाए रहेंगे।

बता दें कि देश के तमाम राज्यों में भारी बारिश की वजह से काफी नुकसान हुआ है। कई राज्यों में बाढ़ की वजह से भारी जन और धन की हानि हुई है। पंजाब में बाढ़ का काफी असर दिखाई दिया है और लोग पलायन के लिए मजबूर हो रहे हैं। कुछ समय पहले दिल्ली में भी बाढ़ के हालात बनते दिख रहे थे और यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही थीं। दिल्ली के भी कई इलाकों में पानी भर गया था। हालांकि अब यहां पर शांति है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |