Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकीः रेलवे ट्रैक पर मिली महिला के शव की शिनाख्त, बिहार की निकली निवासी


बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गोपालपुर और डमौर गांवों के बीच रेलवे ट्रैक के पास दो दिन पूर्व मिली अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त शुक्रवार को हो गई। मृतका बिहार प्रांत के पूर्वी चंपारण जिले की निवासी बताई गई है। परिजनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीर देखकर शव की पहचान की।पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर की सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे करीब 40 वर्षीय महिला का शव लावारिस हालत में मिला था। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई थी कि महिला की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई होगी। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को अज्ञात मानकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।बाद में सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीर देखकर परिजन बिहार से बाराबंकी पहुंचे। मृतका की पहचान पूर्वी चंपारण जनपद के थाना सदर क्षेत्र, मोहल्ला बलवाटाल मोतिहारी निवासी अर्चना तिवारी पत्नी विकास तिवारी के रूप में हुई। पति ने बताया कि अर्चना की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी।शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। इस घटना से क्षेत्र में गम का माहौल व्याप्त है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |