लखनऊ: डीपीएस एकेडमी इटौंजा शिक्षण संस्थान में दुर्गा अष्टमी दशहरा का पर्व मनाया गया
September 30, 2025
लखनऊ। लखनऊ जिले के इटौंजा क्षेत्र में स्थित डीपीएस एकेडमी इटौंजा शिक्षण संस्थान में दुर्गा अष्टमी, दशहरा के पावन पर्व पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री किसानों के मसीहा बोले जाने वाले लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्मजयंती मनाई गई। विद्यालय के होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं ने शिक्षकों के साथ मिलकर रावण का पुतला बनाकर विद्यालय परिसर में रावण दहन किया। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का वास्तविक उदाहरण है। रावण दहन से पूर्व विद्यालय की प्रबंधक शैल सिंह ने बच्चों को दशहरा को मनाने के कारण और इसके महत्व को समझाया। जिससे बच्चो में इस पर्व के प्रति प्रेम और निष्ठा का भी विकास हुआ। इसके साथ ही विद्यालय की प्रिंसिपल मीता चक्रवर्ती जी ने बताया की आज हम सभी महात्मा गांधी जी एवं भारत देश के दूसरे प्रधानमंत्री ष्लाल बहादुर शास्त्री जीष् की जन्म जयंती मना रहें है। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने ने बताया कि महात्मा गांधी किसी भी लक्ष्य तक पहुंचने के लिए सिर्फ कड़ी मेहनत में यकीन रखते थे। उनके लिए सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं था। महात्मा गांधी जी के इन्हीं विचारों को आप सभी को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है। इसी क्रम में ष्लाल बहादुर शास्त्री शास्त्रीष् जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, शास्त्री जी का जीवन सादगी व शालीनता का प्रतीक था। वो किसानों और जवानों के मसीहा थे। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कुछ बच्चों ने ष्डूडल, पेंटिंग, खेल्कूद कंपटीशन में अपने प्रतिभा दिखाई। इसी शृंखला में कई छात्र-छात्राएं मां दुर्गा तो कोई श्रीराम, लक्ष्मण , सीता, हनुमान जी , महत्मा गांधी जी कई बच्चे ष्लाल बहादुर शास्त्री जीष् तो कोई बच्चा नेता सुभाष चन्द्र बोस बनकर आया, तो कोई झांसी की रानी, तो कोई इंदिरा गांधी, तो कोई चन्द्र शेखर आजाद, तो कोई जवाहर लाल नेहरू आदि रूप आए हुए सभी बच्चे बहुत सुंदर लग रहे थे। सभी बच्चे भविष्य में अपने किरदार में इन्हीं महापुरुषों को पाएं और देश को आगे बढ़ाएं।
